Tuesday, 29 May 2018

योगी को ऐसा सबक सिखाऊंगा कि वो राजनीति करना छोड़ देंगे

कैराना लोकसभा उपचुनाव में रालोद और बीजेपी के प्रत्याशी आमने सामने है। जहाँ रालोद की तरफ से तबस्सुम हसन प्रत्याशी है जिसे विपक्ष का पूरा समर्थन मिला है। वहीँ दूसरी तरफ बीजेपी से दिवंगत हुकुमदेव सिंह की बेटी मृगांका सिंह उम्मीदवार है। इस सीट के लिए सोमवार को वोट डालें गए और मतगणना 31 मई को होगी। इस बीच जयंत चौधरी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सीएम योगी पर हमला बोलते नजर आ रहे है। इस वीडियो में जयंत चौधरी एक चुनाव सभा को सम्बोधित करते हुए कह रहे है कि 
योगी जी तो किसी को कुछ देते नहीं, हमने सोचा मैं ही कुछ दे दूं. इसलिए एक तोहफा उनके लिए लाया हूं. जेब से खुजली की दवा निकालते हुए उन्होंन कहा कि क्या इसे योगी जी को भेज दिया जाए. वे कहते हैं कि मैंने उनके लिए एक स्पेशल पैकेज बनवाया है, जिसे पढ़कर सुनाना चाहता हूं. इसमें लिखा है कि अगर आंखें लाल हो जाएं तो क्रीम लगाने से फायदा मिलता है. गु्स्से में लाल रहती हैं ना… अगर जिम्मेदारी का डर हो तो जोर जोर से मल लो read moe

No comments:

Post a Comment

Real Time Analytics