Saturday, 9 June 2018

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश की ओर से आज नई दिल्ली के मावलंकर हाल में एक कार्यक्रम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंको के साथ सफल ऐसी छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिनकेअभिभावको ने अभाव और गरीबी के वावजूद अपनी बेटियों को पढ़ाया।कार्यक्रम में ऐसे अभिभावकों के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली बेटियों एवं महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजय रहाटकर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजेन्द्र फड़के ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण कर अभियान को मंच पर जीवंत किया गया। read more

Mid day news | दोपहर की ताज़ा ख़बरें | Hindi news | Breaking news | News headlines | Speed news | News

 01 और मिड डे की जो सबसे ताजा खबर आ रही है वो हैदराबाद से है जहाँ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आरएसएस कार्यक्रम में शामिल होने पर कांग्रेस और पूर्व राष्ट्रपति की आलोचना करते हुए कहा कि सारी जिंदगी कांग्रेस में रहने के बाद प्रणब मुखर्जी आरएसएस के दर पर माथा टेक आए, अब कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं रह गई है। 
02 और मिड डे की जो दूसरी सबसे ताजा खबर आ रही है वो बिहार से है जहाँ बिहार सरकार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर खैनी को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत लाने के लिए कहने की योजना बना रही है। इस बारे में स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार का कहना है कि ‘कानून कहता है कि तम्बाकू या निकोटीन से जुड़े किन्हीं खाद्य पदार्थों के उत्पादन की अनुमति नहीं दी जा सकती। खैनी शुद्ध तम्बाकू है। अगर केंद्र सिफारिश स्वीकार करता है तो राज्य में खैनी पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। read more

एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारत की महिला टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा कर फाइनल में पहुंच गयी हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया लेकिन उसका फैसला उस समय गलत साबित हुआ जब पहले ही ओवर में पाकिस्तान को पहला झटका लगा। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा और पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 72 रन बना पाया। भारत की तरफ से एकता बिष्ट ने चार ओवर में चौदह रन देकर तीन विकेट ली। जीत के लिए मिले विजयी लक्ष्य को भारत ने स्मृति मंधना के चालीस गेंद पर चार चौके की मदद से 38 रन बनाए। वहीँ हरमनप्रीत कौर ने 49 गेंद में तीन चौके की मदद से 34 रन बनाए। एकता बिष्ट को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए वुमन ऑफ़ द मैच से सम्मानित किया गया। 
एक क्लिक में पाइए देश सहित बाकी हिस्सों का समाचार ( National News In Hindi) सबसे पहले Mobilenews24.com पर। Mobilenews24.com से हिंदी समाचार (Hindi News) और अपने मोबाइल पर न्यूज़ पाने के लिए हमारा मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए इस ब्लू लिंक पर क्लिक करें Mobilenews24.com App और रहें हर खबर से अपडेट। National News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Mobilenews24.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें read more

Friday, 8 June 2018

मोदी राज में अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे

साफ नीयत सही विकास’ के साथ ईमानदारी और कामकाजी सरकार का जिक्र। ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ महज जुमले के साथ कांग्रेस का हमला। ‘हम में है दम अब आपके भरोसे नहीं’ के नारे के साथ नीतीश समेत एनडीए सहयोगियों का दम-खम। ‘सब साथ तो फिर सत्ता हमारे हाथ’ के साथ विपक्ष का नारा। तेवर हर किसी के, पर मुद्दे गायब। तो क्या ये मान लिया जाए कि धर्म के आसरे ध्रुवीकरण की राजनीति की उम्र पूरी हो चुकी है। 
हिन्दुत्व की चाशनी में सोशल इंजीनियरिंग का खेल खत्म हो चला है। मुद्दों की फेहरिस्त कोई गिना दे पर पूरी कोई नहीं करता, ये सच मोदीकाल की देन है। ईमानदारी का राग या घोटालों के दाग की परिभाषा बदल चुकी है। यानी पहली बार देश प्रिंट मीडिया और टीवी मीडिया से होते हुए डिजिटल मीडिया या कहें सोशल मीडिया के आसरे हर मुद्दे पर इतनी बहस कर चुका है कि छुपाने के लिए किसी दल के पास कुछ नहीं और बताने के लिए किसी नेता के पास कुछ नया नहीं है। read more

पीएम मोदी की बुद्धि नष्ट हो गई हैं

शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कहा है कि कि समय आ गया है जब आपको आडवाणी जी, जोशी जी, यशवंत जी और अरुण शौरी से आशीर्वाद और ज्ञान लेना चाहिए । जबकि कीर्ति आजाद को लगे लगाएं। सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। इतिहास उदाहरणों से भरा है कि कोई भी अजेय सर नहीं है! 
प्रधान मंत्री महोदय, आपके कुछ राजनीतिक और सुरक्षा सलाहकार आपको बगीचे के पथ का नेतृत्व कर रहे हैं और आपको राजनीतिक परिदृश्य के विकास की वास्तविकता से अलग कर रहे हैं। संवाद, जिसकी आप दुहाई देते हो उसे पुराने लोगों से शुरू करने की ज़रूरत है read more

जेपी दत्ता की “पलटन” 7 सितंबर, 2018 को होगी रिलीज!

सिक्किम सीमा के साथ 1967 में हुए नथू ला और चो ला सैन्य संघर्ष पर आधारित, जेपी दत्ता की पलटन 7 सितंबर को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। 
पलटन में चीनी घुसपैठ को रोकने के लिए एक तीव्र लड़ाई के साथ सामना कर रहे भारतीय सेनाओं की एक अनकही कहानी दिखाया जाएगा। read more

मुंबई में भारी बारिश से आम जीवन अस्त व्यस्त

प्री मानसून बारिश से मुंबई में आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीँ मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार अगले 48 घंटे में मुंबई और उसके आस पास सटे इलाके में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हवाओं के भी 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की बातें कही जा रही हैं। जबकि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए बृहृन्‍मुंबई महानगरपाल‍िका (बीएमसी) ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। आपको बता दें कि मायानगरी में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से कई जगहों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष भी मायानगरी में सामान्य से अधिक बारिश हुई थी। heavy  

एक क्लिक में पाइए देश सहित बाकी हिस्सों का समाचार ( National News In Hindi) सबसे पहले Mobilenews24.com पर। Mobilenews24.com से हिंदी समाचार (Hindi News) और अपने मोबाइल पर न्यूज़ पाने के लिए हमारा मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए इस ब्लू लिंक पर क्लिक करें Mobilenews24.com App और रहें हर खबर से अपडेट। National News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Mobilenews24.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

यदि मैं मरा तो इसके जिम्मेवार पीएम होंगे

गुजरात के वडगाम विधायक जिग्नेश मेवानी इनदिनों काफी परेशान चल रहे हैं। उनकी परेशानी का कारण धमकी भरा फोन है। जिसमें अनजान शख्स द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस बारे में जिग्नेश मेवानी ने पत्राचार के जरिए डीजीपी और स्टेट होम मिनिस्टर से अपने सुरक्षा की मांग की है। 
उन्होंने सोशल साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि इस नंबर से 7255932433 मुझे अपने नंबर 9724379940 पर एक कॉल प्राप्त हुई है कि वह मुझे गोली मार देगा। मेरे सहयोगी कौशिक परमार (जिनके पास इन दिनों मेरा नंबर है) ने मुझे सूचित किया – “कोई रणवीर मिश्रा का फोन था और बोला की तुम जिग्नेश मेवानी हो तुम्हे गोली मार दूंगा read more

जब मनीषा कोइराला को देख कर सुनील दत्त को याद आई नरगिस

अभिनेत्री मनीषा कोइराला साल की बहू प्रतीक्षित फ़िल्म “संजू” में  दिग्गज अभिनेत्री और संजय दत्त की माँ नरगिस दत्त की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। 
नरगिस दत्त की भूमिका निभाना शायद पहले से ही मनीषा की किस्मत में ही लिखा था क्योंकि मनीषा कोइराला की फ़िल्म “बॉम्बे” के वक़्त सुनील दत्त ने मनीषा को कहा था कि मनीषा को देख कर उन्हें अपनी अर्धांगिनी नरगिस की याद आती है। read more

प्रणब मुखर्जी नागपुर के संघ मुख्यालय में आरएसएस को करेंगे संबोधित

> पूर्वा  राष्टपति प्रणब मुखर्जी गुरुवार को  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे सबसे पहले शरूवाती कार्यक्रम आरएसएस के  भगवा झंडा फहराने से शरू  होगा संघ के इस दीक्षांत समारोह में प्रणब मुखर्जी समेत  4 लोग मंच पर होंगे  इनमे मोहन भगवत  समेत और सीनिय  अधिकारी  भी मौजूद रहेंगे 
बताया जा रहा है की प्रणब मुखर्जी करीब आधे घंटे की स्पीच देंगे आरएसएस के प्रथम  संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की याद में बना स्मृति मंदिर भी है लेकिन इस बात का  लेकर अभी तय  नहीं किया गया है कि वहां जायेगे या नहीं संघ मुख्यालय में प्रणब मुखर्जी औय महाराष्ट्र के गवर्नर विद्यासागर के  साथ  डिनर आयोजन  भी किया गया है। 
 गौरतलब इससे पहले प्रणब मुखर्जी के नागपुर पहुंचते ही उनकी बेटी समेत कांग्रेस के सीनियर लीडर अहमद पटेल ने उन्हें नसीहत दी है शर्मिष्ठा ने अपने बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों और प्रणब के नागपुर जाने पर ट्वीट कर कहा की नागपुर जाकर आप बीजेपी और आरएसएस को आज जैसी फर्जी स्टोरीज प्लांट करने और अफवाहें फैलाने की खुली छूट देने जा रहे हैं। read more

यूपी में योगी का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन दो डीएम सस्पेंड

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा से सख्त करवाई के लिए जाने जाते है उन्होने भ्रष्टाचार की शिकायत पर गोंडा और फतेहपुर के डीएम डीएम प्रशांत कुमार और गोंडा के जितेन्द्र बहादुर सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल सस्पेंड कर दिया।आपको बता दे की शासान स्तर के अधिकारियो ने बताया की लम्बें समय से जितेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ अवैध खनन समेत कई मामलों में भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही थी।  सूत्रों की मानें तो इन शिकायतों की जांच शासन स्तर पर इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की थी लेकिन जब प्रदेश सरकार ने इस पुरे मामले को सज्ञान में लिया तो भ्रस्टाचार अधिकारीयों के खिलाफ पुरे एक्शन में दिखे। योगी सरकार ने भ्रस्टा अधिकारियों को चेताया की अगर आगे से ऐसे मामले सामने आये तो उनप भी इसी तरह की करवाई की जायेगी। 
एक क्लिक में पाइए देश सहित बाकी हिस्सों का समाचार ( National News In Hindi) सबसे पहले Mobilenews24.com पर। Mobilenews24.com से हिंदी समाचार (Hindi News) और अपने मोबाइल पर न्यूज़ पाने के लिए हमारा मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए इस ब्लू लिंक पर क्लिक करें Mobilenews24.com App और रहें हर खबर से अपडेट। National News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Mobilenews24.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें read more

Mid day news | दोपहर की ताजा ख़बरें |

 और मिड डे की जो सबसे ताजा खबर आ रही है वो कर्नाटक से है जहाँ कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी केसी वेणुगोपाल और उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर से मिल अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीँ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक बीजेपी ज्वाइन कर सकते है। इस बात की पुष्टि कांग्रेसी विधायक एचएम रेवन्ना के बयान से होती है जिसमें उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं और वह बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। बीजेपी की ओर से भी इस बात पर हामी भरी गई है।  
02 और मिड डे की जो दूसरी सबसे ताजा खबर आ रही है वो फेसबुक डेटा लीक मामले से है जहाँ फेसबुक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण 14 मिलियन यूजर्स का प्राइवेट डेटा पब्लिक हो गया। ये गड़बड़ियां 18 मई से 27 मई के बीच सामने आई थीं। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने इस मामले में फेसबुक से स्प्ष्टीकरण माँगा है। read more

मावलंकर हाॅल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के जन-जन के बीच प्रचार से जुड़ी सम्पर्क फोर समर्थन श्रृंखला के अंतर्गत दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने छोटे उद्योग मंडल के प्रतिनिधियों से, पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने नृत्यांगना पदम भूषण सुश्री उमा शर्मा एवं फिल्म स्टार श्री बाॅबी देयोल से और महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने आक्षरधाम मन्दिर के सेवा प्रमुख परम पूज्य संत मुनिवत्सल स्वामी एव पूज्य धर्मवत्सल स्वामी से भेंट की। अनेक अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज के उत्कृष्ट व्यक्तियों से भेंट कर मोदी सरकार के कार्यों पर चर्चा के साथ ही उनकी सरकार से अपेक्षाओं को समझा। 
श्री मनोज तिवारी ने अपने निवास पर मिलने आये छोटे उधोग चलाने वालों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में कहा कि आर्थिक, वैज्ञानिक, साहित्यिक, राजनीतिक, विदेश कूटनीतिक हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों अद्वितीय है पर स्किल इंडिया एवं मुद्रा लोन से मोदी सरकार ने जो छोटे उद्योगों के विकास के लिये किया है उसने युवाओं को रोजगार मांगने वालों की जगह रोजगार देने वाला बना दिया है। read more

बहुत जल्द कर्नाटक में बनेगी बीजेपी की सरकार

कांग्रेस और जेडीएस पार्टी के गटबंधन पार्टी में बन सरकार अब पार्टी विधायक के मंत्री पद को लेकर तना तनी साफ देखी जा रही है कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से कांग्रेस के विधायक को मंत्री पद नहीं मिलने से पार्टी के अंदर में एक बड़ा उठापटक रूप ले सकती है 
उन्होंने कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी केसी वेणुगोपाल और उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर से नाराजगी जाहिर की हैं ऐसी खबरे सामने निकल कर आ रही है की कोंग्रेस के कुछ असंतुष्ट विधायक बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं और कुछ कांग्रेस छोड़ने का मन लगभग बना चुके हैं। read more

“रेस 3” के गीत “पार्टी चले ऑन” के लिए एक साथ आये सलमान खान और मिका सिंह!

सुपरस्टार सलमान खान और मिका सिंह एक बार फिर एक साथ रंग जमाते हुए नज़र आएंगे। सलमान खान संगीत के धुरंधर के संग रेस 3 के नवीनतम गीत “पार्टी चले ऑन” के साथ साल का पार्टी नंबर पेश करने के लिए तैयार है।  song  
यह सुपर-हिट जोड़ी इससे पहले भी कई चार्टबस्टर गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है जिन्हें सुनकर आज भी जनता अपने पैर थिरकाने से खुद को रोक नहीं पाती read more

संजू फिल्म से कैमरे के पीछे की सच्चाई सबके सामने होगी सार्वजनिक।

हर कोई कलाकारों की कहानी जानने में रुचि रखता है। हर कोई यह जानना चाहता है कि पर्दे पर दिखने वाले इन सितारों की असली ज़िन्दगी कैसी होती है।  
 
“संजू” में संजय दत्त की अनदेखी कहानी से रूबरू करवाया जाएगा। कैमरे के सामने चकाचौंध दिखने वाले संजू बाबा कैमरे के पीछे किस तरह अपनी ज़िंदगी बिताते हैं यह दिखाया जाएगा।
हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के पोस्टर में सभी के लुक ने हर किसी की जिज्ञासा बढ़ा दी है। ऐसे में हर कोई निर्देशक राजकुमार हिरानी को फ़ोन कर के यह जानने के लिए उत्सुक है कि फ़िल्म में सभी का किरदार किस तह तक जाएगा और किसकी भूमिका को कितनी तवज्जों दी गयी है।
संजय दत्त पहले अभिनेता है जिनकी मौजूदगी में उन पर आधारित बायोपिक बनाई जा रही है जो उनकी ज़िंदगी की तरह रोमांच से भरपूर होगी। read more

Friday, 1 June 2018

मोदी युग का अंत आ गया है

लोकसभा के चार सीट और विधान सभा के दस सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके है। जिसमें मोदी लहर पर विपक्षी गठबंधन भारी पड़ा और सभी महत्वपूर्ण सीटों पर विपक्ष ने जीत हासिल की। इस जीत पर कैराना से रालोद के विजयी उम्मीदवार तबुस्सम हसन ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं बल्कि महाबली मोदी और योगी की हार है। वहीँ कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवारी ने कहा कि ये मोदी सरकार के अंत की शुरुआत है. जबकि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लंबी छलांग लगाने के लिए दो कदम पीछे जाना पड़ता है।  
वहीँ अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि कैराना और नूरपुर की जनता, कार्यकर्ताओं, उम्मीदवारों व सभी एकजुट दलों को जीत की हार्दिक बधाई! कैराना में सत्ताधारियों की हार उनकी अपनी ही प्रयोगशाला में, देश को बाँटने वाली उनकी राजनीति की हार है. ये एकता-अमन में विश्वास करने वाली जनता की जीत व अहंकारी सत्ता के अंत की शुरूआत है. read more

मुझे मोदी को हराने में कोई दिलचस्पी नहीं है

हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मज्लिस-ए- इतेहदुल मुसलिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी इन दिनों फिर से चर्चा में है। हालंकि, इससे पहले वे मोदी सरकार पर हमले के लिए जाने जाते थे लेकिन इस बार वो मोदी के समकक्ष होकर चर्चा में है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार असदुद्दीन ओवैसी को फेसबुक ने लोकप्रिय नेताओं में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया है।  
आपको बता दें कि फेसबुक की ओर से जारी रिपोर्ट में देश के सबसे लोकप्रिय फेसबुक पेज में शीर्ष पर पीएम मोदी हैं, दूसरे नंबर पर हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मज्लिस-ए- इतेहदुल मुसलिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी है और तीसरे नंबर पर पंजाब के आम आदमी पार्टी के सांसद भागवंत मान है। read more

किसान आंदोलन को देखते सरकार ने जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश समेत देश में आज किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन किसान संगठन ने आज यह फैसला लिया है मध्य प्रदेश गुजरात हरयाणा समते देश के 22 राज्यों में बड़ा आंदोलन करने जा रहे है किसान संगठन के फैसले के बाद सरका ने राज्यों को तुरंत हाई अलर्ट कर दिया है वही दूसरी तरफ इस मुद्दे को विपक्ष बिलकुल भी गंवाना नहीं चाहती है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने देर रात तक आपने आवास में बैठक की। पूरे मामले की कमान उन्‍होंने खुद संभाल रखी है। kisan aandolan live updates
मध्‍यप्रदेश में किसान संगठनों के इस सख्त फैसले से शहरी लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। संगठनों का कहना कि गांव में बंद आंदोलन के दौरान कोई भी ग्रामीण शहर की ओर रुख नहीं करेगा। इस दौरान गांव से कोई भी सामग्री बाहर नहीं जाने देंगे। किसान संगठनों के इस कड़े रुख के बाद शहरी लोगों की म‍ुश्किलें बढ़ चली हैं। क्‍योंकि उनके रोजमर्रा की चीजें गांव से मुहैया होती हैं। यही वजह है आंदाेन के एक मध्‍यप्रदेश में शहरी बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। इंदौर, देवास और मध्‍यप्रदेश के कई थोक और फुटकर सब्जी मंडियों में भारी भी़ड़ देखी गई।  read more

पीएम मोदी शातिर बेईमान हैं

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने उपचुनाव के परिणाम पर कहा था कि लंबी छलांग लगाने के लिए दो कदम पीछे जाना पड़ता है। राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों पर बोले @rajnathsingh की लंबी छलांग के लिए जाना पड़ता है दो कदम पीछे !!! मतलब जनता का मूड देख रहे थे ताकि 2019 में बड़ा सेटिंग किया जाए ।। छोटी छोटी रेस ईमानदारी से करो,दशहरे की रेस बेमानी से हो !! बोलो भारत माता की जय  
लोकसभा के चार सीट और विधान सभा के दस सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके है। जिसमें मोदी लहर पर विपक्षी गठबंधन भारी पड़ा और सभी महत्वपूर्ण सीटों पर विपक्ष ने जीत हासिल की। इस जीत पर कैराना से रालोद के विजयी उम्मीदवार तबुस्सम हसन ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं बल्कि महाबली मोदी और योगी की हार है। वहीँ कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवारी ने कहा कि ये मोदी सरकार के अंत की शुरुआत है. read more  

पीएम मोदी ने इंडोनेशियन नागरिकों को कुंभ मेले के लिए दिया आमंत्रण

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी इस वक़्त तीन दक्षिण पूर्व एशिया देशों के दौरे पर हैं गुरुवार की सुबह सुबह वो मलेसिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंचे और हाल ही में मलेशिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के साथ अहम बैठक की। महातिर मोहम्मद (92) ने 10 मई को मलेशिया के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। महातिर पूरी दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र के पीएम है।  
उन्होंने मलेशिया में 1957 से शासन कर रहे बारिसान नेशनल (बीएन) गठबंधन को चुनाव में परास्त करने वाले विपक्षी गठजोड़ का नेतृत्व किया था, जिसका मलेशिया पर आजादी के बाद से 61 वर्ष तक राज रहा। उन्होंने मलेशिया की संसद में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफलता हासिल की, कुल 222 सीटों में से उनकी पार्टी को 122 सीटों पर जीत मिली।   read more

Speed news | Nonstop news | आज की बड़ी ख़बरें | Breaking news | Live news | Samachar | MobileNews 24.

और बड़ी ख़बरों में पहले न. पर है पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए अधिकारियों को कर्नाटक में बारिश प्रभावित क्षेत्रों में सहायता सुनिश्चित करने को कहा हैं। 
और बड़ी ख़बरों में दुसरे न. पर है पूर्व वित्त और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि देश की जनता नेहरू इंदिरा के वायदों से नहीं बल्कि पीएम मोदी के वादे को याद कर वोट डालेंगे। read more

सौरव गांगुली बीजेपी में हो सकते है शामिल

एक तरह जहाँ देश में बीजेपी का प्रभुत्व है तो दूसरी तरह बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का प्रभुत्व है। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच अपनी शाख स्थापित करने के लिए राजनीति जंग जारी है। जहाँ बंगाल की सीएम ममता बनर्जी खुद को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पीएम उम्मीदवार प्रोजेक्ट कर रही हैँ। वहीँ बीजेपी बंगाल में अपने पैर पसार रही है। इसका परिणाम हाल ही में उपचुनाव को देखने को मिला। जब बीजेपी बंगाल की दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालंकि, इस स्थान को हासिल करने में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की है और बलिदान भी दिया है। तब जाकर बंगाल में कमल खिला है। 
वैसे बीजेपी बंगाल में अपने प्रभुत्व को और बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस क्रम में मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीजेपी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली के संपर्क में है और बहुत जल्द सौरव गांगुली बीजेपी में शामिल हो सकते है। हालाँकि, इसकी आधिकारिक घोषणा किसी तरफ से नहीं हुई है लेकिन फेसबुक पर एक पेज ‘हम बंगाल में भाजपा को चाहते हैं’ .जिसमें दावा किया गया है कि गांगुली भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। read more

मैं बहुत जल्द मंत्री बनने वाला हूँ

शॉट गन अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते है। हालंकि, कुछ लोग इसे सही तो कुछ लोग इसे गलत मानते है लेकिन फिर भी शॉटगन बोलने से परहेज नहीं करते है क्योंकि उन्हें उस बात का मलाल अब तक है जिसमें सांसद बनने के बाद भी उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया और इसीलिए वह हमेशा बीजेपी के खिलाफ बोलते रहते है 
इस क्रम में उन्होंने फिर से एक बार मोदी सरकार पर हमला बोला है। हालांकि, इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी से अनुरोध भी किए है। सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट कर शॉटगन ने पीएम मोदी से अनुरोध कर कहा कि कृपया नए सलाहकार और एक नई टीम प्राप्त करें। जिससे आपकी गरिमा और मान सम्मान बनी रहें। वैसे शॉटगन का इशारा मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर है। read more

Speed news | दोपहर की ताजा खबरें | Mid day news | News headline | Nonstop news | Top 10 news | news

1 और मिड डे की जो सबसे ताजा खबर आ रही है वो उत्तर प्रदेश से है जहाँ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने सरकारी आवास खाली कर दिया।  इससे पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बंगला खाली करने के लिए 2 साल तक का समय मांगा था। वहीँ एक दिन पूर्व ही उत्तर प्रदेश की सीएम मायावती ने बंगला खाली किया था। 
2 और मिड डे की जो दूसरी सबसे ताजा खबर आ रही है वो महाराष्ट्र से है जहाँ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने भंडारा-गोंदिया लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के लिए इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी और सूखे को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा मतदाता शिक्षित हैं जो सुबह में ही मतदान केंद्र पर चले जाते हैं। इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी के चलते वोट नहीं डाल पाए। उन्हें वापस जाना पड़ा और दिन में वे दोबारा वोट डालने नहीं आए ।’ इसलिए बीजेपी को खामियाजा भुगतना पड़ा। read more

माता सीता का जन्म टेस्ट ट्यूब से हुआ था !

एक और जहाँ त्रिपुरा के सीएम ने अजीबोगरीब बयान देकर पीएम मोदी को मुश्किल में डाल दिया था। वहीँ अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने बयान देकर सीएम योगी को मुश्किल में डाल दिया है। यूपी के मथुरा में आयोजित एक समारोह में पहुंचे डेप्युटी सीएम ने कहा कि पत्रकारिता महाभारत काल से होती आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि सीता माता का जन्म जमीन के अंदर किसी घड़े के अंदर हुआ था। इसका मतलब साफ है कि रामायण काल में टेस्ट ट्यूब बेबी का कॉन्सेप्ट था। आपको बता दें कि इससे पहले त्रिपुरा के सीएम विप्लब देव ने कहा था कि महाभारत काल में इंटरनेट था उस समय भी लोग टेलीविजन देखते थे। 
एक क्लिक में पाइए देश सहित बाकी हिस्सों का समाचार ( National News In Hindi) सबसे पहले Mobilenews24.com पर। Mobilenews24.com से हिंदी समाचार (Hindi News) और अपने मोबाइल पर न्यूज़ पाने के लिए हमारा मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए इस ब्लू लिंक पर क्लिक करें Mobilenews24.com App और रहें हर खबर से अपडेट। pm modi duryodhan h read more

कांग्रेस सर से पाँव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है : योगी

उत्तरपदेश के मुख्या मंत्री योगी आदित्यनाथ ने समजवादी के गढ़ इटावा में जातिवाद व परिवारवाद पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विकास का स्थान जातिवाद व परिवारवाद नहीं ले सकता है। विकास से ही बहू-बेटियों का जीवन सुरक्षित होगा और तरक्की का रास्ता खुलेगा इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में विकास का रास्ता खोला है। मोदी को रोकने के लिए भ्रष्टाचारी, आतंकी समर्थित व नक्सली समर्थित लोग गठबंधन बना रहे हैं। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय दौरे पर इटावा पहुंचे थे। जहाँ नुमाइश पंडाल में 654 करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया और केंद्र सरकार की कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करवाए। read more

कश्मीर में आतंकी बड़े हमले की फ़िराक में

खुफिया एजेंसी के मुताबिक करीब 12 आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुस आए हैं और बड़े पैमाने हमले की योजना को अंजाम दे सकते हैं। एक सुरक्षा अधिकार ने यह जानकारी दी और कहा कि राज्य और राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट कर दिया जाए।  
खुफिया अधिकारों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को घुसपैठी आतंकी कोई बड़े हमले की योजना बना रहे है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट रहने और राज्य भर में और दिल्ली में संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों के आसपास सतर्कता रखने के लिए कहा गया है। read more
Real Time Analytics