Tuesday, 29 May 2018

मेरे ससुर को भारत रत्न मिलना चाहिए

तेलगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सिद्धार्थ इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर आयोजित तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के तीन-दिवसीय वार्षिक सम्मेलन और पूर्व सीएम और टीडीपी के संस्थापक एन टी रमन की जयंती पर केंद्र सरकार से प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी के संस्थापक एन टी रमन को मरणोपरांत भारत देने की मांग की है। नायडू ने कहा कि एन टी रमन के सामाजिक सेवा और राज्य में उनके सहयोग को देखते हुए उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। इससे पहले भी मैंने कई अवसर पर एन टी रमन को भारत रत्न देने की मांग की थी लेकिन केंद्र सरकारों ने मेरी मांग को अनसुना कर दिया।  
इससे पहले एन चंद्रबाबू नायडू ने सिद्धार्थ इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर आयोजित तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के तीन-दिवसीय वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न देकर राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया है और आने वाले चुनाव में मतदाता इसका बदला जरूर लेंगे।  read more 

राहुल गाँधी एक दिन जरूर पीएम बनेंगे

राजनीति एक ऐसी किताब है जिसे समझने में अच्छे अच्छे की हवा निकल जाती है। फिर जब चुनाव नजदीक हो तो राजनीति में ऐसी नीतियों देखने को मिलती है राज के समीकरण को बदल देती है। कुछ ऐसा ही आने वाले दिनों में भारत में भी होने वाला है क्योंकि अगले छमाही के बाद लोक सभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएगी और फिर दल बदल और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू होगा। 
हालाँकि, मोदी लहर के कारण ये दौर एक वर्ष पूर्व ही शुरू हो गया है और सभी राजनेताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ कमर कस ली है और पीएम मोदी पर जमके हमला बोल रहे है। इस क्रम में लेखक, पत्रकार, अर्थशास्त्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण शौरी का कहना है कि अगर विपक्ष अपने छोटे-छोटे मतभेदों को दूर कर साथ आ जाए और निर्वाचन क्षेत्रों में काम करे तो 2019 में नरेंद्र मोदी सरकार को हराया जा सकता है। read morehttp://mobilenews24.com/national-news/arun-shauri-target-bjp/

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें | News headlines | Fatafat khabren | Speed news | Nonstop news | MobileNews

और बड़ी ख़बरों में पहले न. पर है पीएम मोदी ने उज्ज्वल योजना की तारीफ करते हुए कहा कि भारत भर में एलपीजी पंचायत आयोजित की जा रही है, जहां उज्ज्वल योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी, सुरक्षा उपायों पर चर्चा जा रही है 
और बड़ी ख़बरों में दुसरे न. पर है विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि पीएम मोदी सौदागर है जो विदेश में जाकर भारतियों के सपनों को बेचते हैं read more

आंधी तूफान से बिहार, झारखण्ड और उत्तर प्रदेश में 39 लोगों की मौत हो गई

सोमवार को आये आंधी तूफ़ान से बिहार के कई जिलों में जान माल का भारी नुकसान हुआ है। वही झारखण्ड और उत्तर प्रदेश में सोमवार को आये तूफ़ान से भारी नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि इस समय देश के सभी हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और लोगों का जीना दूभर हो गया है। ऐसे में इस मौसम में आंधी तूफ़ान आने का खतरा बढ़ जाता है। वहीँ दूसरी ओर केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है।  
गौरतलब है कि सोमवार को आये भयंकर आंधी तूफ़ान से बिहार, झारखण्ड और उत्तर प्रदेश में 39 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हो गए, घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोमवार को आये आंधी तूफान से बिहार में 17 लोगों की झारखण्ड में 13 लोगों की और उत्तर प्रदेश में 9 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। read more

मैं बहुत जल्द राजनीति से सन्यास ले लूंगा

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर कहा कि वह किसानों की कर्जमाफी को लेकर प्रतिबद्ध है और अगर ऐसा नहीं कर पाए तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी के लिए गाइडलाइन तैयार हैं। इस बारे में अधिक जानकारी बुधवार को सार्वजानिक की जाएगी।  
पीएम मोदी से मुलाकत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि मैं किसानों की कर्जमाफी के लिए कटिबद्ध हूँ क्योंकि मैंने उन्हें चुनावों के दौरान आश्वासन दिया था कि सीएम बनने के बाद मैं 24 घंटे के भीतर किसानों के कर्ज माफ़ कर दूंगा, यह सच है लेकिन इसके लिए मुझे थोड़ा समय दीजिए।  read more

News headlines | दोपहर की ताज़ा ख़बरें | Mid day News | Nonstop news | Speed news | taja samachar.

1 और मिड डे की जो सबसे ताजा खबर आ रही है वो जम्मू कश्मीर से है जहाँ जम्मू-कश्मीर की भाजपा इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 44 से ज्यादा सीटें जीतेगी और अगला मुख्यमंत्री जम्मू से होगा। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर विधान सभा चुनाव 2020 में होने है। 
2 और मिड डे की जो दूसरी सबसे ताजा खबर आ रही है वो भगौड़ा माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर है जहाँ भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने माल्या मामले में ब्रिटेन की कोर्ट द्वारा भारत की जेलों पर की गई टिप्पणी पर जबाब देते हुए कहा कि ब्रिटिश पीएम ने मुलाकात के दौरान पीएम मोदी से पूछा था कि आप माल्या को कौन-सी जेल में रखेंगे। तब मोदी ने कहा था कि माल्या को हम उन्हीं जेलों में रखेंगे जहां आपने ब्रिटिश हुकूमत के वक्त महात्मा गांधी और पंडित नेहरू जैसे नेताओं को बंद रखा था इसलिए इस पर सवाल मत उठाइए। read more

योगी को ऐसा सबक सिखाऊंगा कि वो राजनीति करना छोड़ देंगे

कैराना लोकसभा उपचुनाव में रालोद और बीजेपी के प्रत्याशी आमने सामने है। जहाँ रालोद की तरफ से तबस्सुम हसन प्रत्याशी है जिसे विपक्ष का पूरा समर्थन मिला है। वहीँ दूसरी तरफ बीजेपी से दिवंगत हुकुमदेव सिंह की बेटी मृगांका सिंह उम्मीदवार है। इस सीट के लिए सोमवार को वोट डालें गए और मतगणना 31 मई को होगी। इस बीच जयंत चौधरी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सीएम योगी पर हमला बोलते नजर आ रहे है। इस वीडियो में जयंत चौधरी एक चुनाव सभा को सम्बोधित करते हुए कह रहे है कि 
योगी जी तो किसी को कुछ देते नहीं, हमने सोचा मैं ही कुछ दे दूं. इसलिए एक तोहफा उनके लिए लाया हूं. जेब से खुजली की दवा निकालते हुए उन्होंन कहा कि क्या इसे योगी जी को भेज दिया जाए. वे कहते हैं कि मैंने उनके लिए एक स्पेशल पैकेज बनवाया है, जिसे पढ़कर सुनाना चाहता हूं. इसमें लिखा है कि अगर आंखें लाल हो जाएं तो क्रीम लगाने से फायदा मिलता है. गु्स्से में लाल रहती हैं ना… अगर जिम्मेदारी का डर हो तो जोर जोर से मल लो read moe

राजनीति मेरे बस की नहीं है

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पूर्व से खूब सुर्ख़ियों में रहे। हालांकि, ये सुर्खियां उन्होंने आंदोलन करके पाई हो लेकिन सुर्ख़ियों में बने और बने रहते है और जब कभी सुर्ख़ियों से गायब होते दीखते है तो कुछ ऐसा कर जाते है अथवा ऐसा बयान दे जाते है। जिससे वह फिर से सुर्ख़ियों में आ जाते है। इसके लिए पाटीदार नेता सोशल मीडिया ट्विटर का इस्तेमाल करते है। हाल ही में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि अब मुझे नतीजों के बारे में नहीं सोचना सिर्फ़ इरादों पे खरा उतरना हैं। 
हालांकि, पाटीदार नेता ने इस ट्वीट का निष्कर्ष नहीं लिखा है लेकिन ट्वीट से पता चलता है कि शायद हार्दिक गुजरात विधान सभा चुनाव और कर्नाटक विधान सभा चुनाव में बीजेपी की जीत से काफी मायूस हो गए है और उनका गठबंधन से विश्वास उठ गया है। शायद इसीलिए वह अब गठबंधन की बात न सोच खुद को राष्ट्रिय नेता बनाने की सोच रहे है। वैसे आने वाले दिनों में देश के तीन बड़े राज्यों में विधान सभा चुनाव होने है और उसके बाद लोक सभा चुनाव होने है। ऐसे में हार्दिक के पास बड़ी चुनौती यह है कि दूसरे राज्य में राजनीति करने वाले पाटीदार दल लोकसभा चुनाव में गुजरात से कितनी सीट जीत पाते है read more

CBSE 10th Result 2018ःचार स्टूडेंट्स टॉपर रहे

सीबीएसई ने कक्षा दशवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें चार छात्रों ने एक साथ टॉप किया है। जिनमें पहले टॉपर डीपीएस गुड़गांव के छात्र प्रखर मित्तल, दूसरी टॉपर हैं बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल, तीसरी टॉपर शामली की नंदिनी गर्ग, चौथी टॉपर हैं कोचिन की श्रीलक्ष्मी जी है। इन चारों ने 500 में से 499 अंक हासिल की। 12वीं की तरह 10वीं में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार दसवीं की परीक्षा में इस बार 1,31,493 स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल किए जबकि 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक 27476 बच्चों ने हासिल किए।  2018 
एक क्लिक में पाइए देश सहित बाकी हिस्सों का समाचार ( National News In Hindi) सबसे पहले Mobilenews24.com पर। Mobilenews24.com से हिंदी समाचार (Hindi News) और अपने मोबाइल पर न्यूज़ पाने के लिए हमारा मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए इस ब्लू लिंक पर क्लिक करें Mobilenews24.com App और रहें हर खबर से अपडेट। pm modi duryodhan h
National News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Mobilenews24.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें। read more

देश को दो गुजराती से अधिक खतरा है

देश के चार लोकसभा और दस विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग हुई। इस दौरान कई वोटिंग बूथ इवीएम मशीन में गड़बड़ी पाए जाने के बाद बबाल मच गया। जहाँ सत्ता पक्ष ने इससे दुरी बनाई, वहीँ विपक्ष ने इवीएम मशीन में गड़बड़ी को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग को आड़े हाथ लिया। इस अवसर पर सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इवीएम मशीन में गड़बड़ी के लिए पीएम मोदी को निशाना बनाया। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली। 
उन्होंने ट्वीट कर लिखा सुना है उपचुनावों में EVM ख़ास तौर पर गुजरात से मँगाए गए थे. लगता है सूरत अब सिर्फ़ कपड़े बनाने का ही नहीं, सरकार बनाने का भी काम करने लगा है read more

Friday, 25 May 2018

मैं चाहता हूँ कि देश का हर एक नागरिक मेरी तरह लायक बने

 दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम के बाद ऐसे खामोश हुए जैसे उन्हें किसी सांप ने सूंघ लिया हो लेकिन पिछले दिनों से केजरीवाल फिर राजनीति सक्रिय हुए है और अब वे फिर से पहले की तरह पीएम मोदी पर तंज़ कसते, उनकी आलोचना करते और अपने सरकार की तारीफ करते नजर आ रहे है। इस क्रम में उन्होंने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने के न्यूज़ को शेयर करते लिखा है सबको पढ़ाना है। इस देश के हर व्यक्ति को पढ़ाना है।
हमारे रास्ते में ख़ूब अड़चनें पैदा की जाएँगी। पर उनकी परवाह किए बिना अपने मिशन में आगे बढ़ते जाना है। read more

आज अटल बिहारी वाजपेयी कांग्रेस के कारण ज़िंदा हैं नहीं तो

 जी हां, ऐसा हम नहीं स्वंय देश के पूर्व पीएम अटलबिहारी वाजपेयी जी कह रहे है। उन्होंने राजीव गाँधी की हत्या के बाद एक पत्रकार को भावुक होते हुए कहा था कि आज वो राजीव के कारण जीवित हैं उन्हें किडनी की समस्या थी और आर्थिक तंगी के कारण वे इलाज कराने विदेश नहीं जा पा रहे थे उस समय राजीव गाँधी ने अटल जी की मदद की थी जिस कारण आज वो जीवित है।  
आपको बता दें कि बात 1991 की है जब दोनों नेता एक दूसरे के धुर विरोधी थे। उस वक्त अटल जी को किडनी से संबंधित बीमारी हो गई थी और भारत में इस इलाज की सुविधा नहीं थी और न ही अटल जी की आर्थिक स्थति मजबूत थी कि वो अमेरिका अथवा यूरोपीय देश जा सके। इसी बीच अटल जी के बीमार होने की खबर किसी प्रकार से राजीव गाँधी के कानों में पहुंच गई। फिर क्या राजीव गाँधी अटल जी से मिले और बोले, मैं संयुक्त राष्ट्र में होने वाले कार्यक्रम के प्रतिनिधिमंडल में आपको भी शमिल कर रहा हूँ, वहां पर आप अपने बीमारी का इलाज करवा लीजियेगा। read more

राष्ट्रिय दिव्यांग सेना ने पुलिस हेड क्वार्टर पर किया विरोध प्रदर्शन

एक और जहाँ पीएम मोदी दिव्यांगों को प्राथमिकता देने की बात करने से नहीं थकते है वही दूसरी ओर देश में दिव्यांग लोगों के साथ दुर्व्यवहार दिन व् दिन बढ़ती जा रही है। ताज़ा मामला देश की राजधानी दिल्ली के आनंद विहार की है। जहाँ एमसीडी अधिकारी द्वारा एक दिव्यांग महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है जिससे प्रशासन और पब्लिक में हड़कंप मच गया है। 
इस बाबत दिव्यांग सेना द्वारा दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर विरोध मार्च निकल कर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांग सेना ने दिव्यांग महिला के साथ छेड़खानी करने वाले एमसीडी अधिकारी के खिलाफ सख्त कारवाई करने वासुदेव दास के खिलाफ झूठा केस वापस लेने, रेहड़ी पटरी के जरिए अपना जीवकोपार्जन चलाने वाले दिव्यांगों से पुलिस द्वारा जबरन अवैध वसूली पर भी रोक लगाने की मांग की गई और इस मामले में भ्रष्ट अधिकारीयों के खिलाफ जांच के आदेश की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रिय दिव्यांग सेना के लोगों ने अपनी साइकिल में आग लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। read more
Real Time Analytics