Friday, 25 May 2018

आज अटल बिहारी वाजपेयी कांग्रेस के कारण ज़िंदा हैं नहीं तो

 जी हां, ऐसा हम नहीं स्वंय देश के पूर्व पीएम अटलबिहारी वाजपेयी जी कह रहे है। उन्होंने राजीव गाँधी की हत्या के बाद एक पत्रकार को भावुक होते हुए कहा था कि आज वो राजीव के कारण जीवित हैं उन्हें किडनी की समस्या थी और आर्थिक तंगी के कारण वे इलाज कराने विदेश नहीं जा पा रहे थे उस समय राजीव गाँधी ने अटल जी की मदद की थी जिस कारण आज वो जीवित है।  
आपको बता दें कि बात 1991 की है जब दोनों नेता एक दूसरे के धुर विरोधी थे। उस वक्त अटल जी को किडनी से संबंधित बीमारी हो गई थी और भारत में इस इलाज की सुविधा नहीं थी और न ही अटल जी की आर्थिक स्थति मजबूत थी कि वो अमेरिका अथवा यूरोपीय देश जा सके। इसी बीच अटल जी के बीमार होने की खबर किसी प्रकार से राजीव गाँधी के कानों में पहुंच गई। फिर क्या राजीव गाँधी अटल जी से मिले और बोले, मैं संयुक्त राष्ट्र में होने वाले कार्यक्रम के प्रतिनिधिमंडल में आपको भी शमिल कर रहा हूँ, वहां पर आप अपने बीमारी का इलाज करवा लीजियेगा। read more

No comments:

Post a Comment

Real Time Analytics