कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर कहा कि वह किसानों की कर्जमाफी को लेकर प्रतिबद्ध है और अगर ऐसा नहीं कर पाए तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी के लिए गाइडलाइन तैयार हैं। इस बारे में अधिक जानकारी बुधवार को सार्वजानिक की जाएगी।
पीएम मोदी से मुलाकत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि मैं किसानों की कर्जमाफी के लिए कटिबद्ध हूँ क्योंकि मैंने उन्हें चुनावों के दौरान आश्वासन दिया था कि सीएम बनने के बाद मैं 24 घंटे के भीतर किसानों के कर्ज माफ़ कर दूंगा, यह सच है लेकिन इसके लिए मुझे थोड़ा समय दीजिए। read more

No comments:
Post a Comment