सोमवार को आये आंधी तूफ़ान से बिहार के कई जिलों में जान माल का भारी नुकसान हुआ है। वही झारखण्ड और उत्तर प्रदेश में सोमवार को आये तूफ़ान से भारी नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि इस समय देश के सभी हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और लोगों का जीना दूभर हो गया है। ऐसे में इस मौसम में आंधी तूफ़ान आने का खतरा बढ़ जाता है। वहीँ दूसरी ओर केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है।
गौरतलब है कि सोमवार को आये भयंकर आंधी तूफ़ान से बिहार, झारखण्ड और उत्तर प्रदेश में 39 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हो गए, घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोमवार को आये आंधी तूफान से बिहार में 17 लोगों की झारखण्ड में 13 लोगों की और उत्तर प्रदेश में 9 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। read more

No comments:
Post a Comment