तेलगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सिद्धार्थ इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर आयोजित तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के तीन-दिवसीय वार्षिक सम्मेलन और पूर्व सीएम और टीडीपी के संस्थापक एन टी रमन की जयंती पर केंद्र सरकार से प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी के संस्थापक एन टी रमन को मरणोपरांत भारत देने की मांग की है। नायडू ने कहा कि एन टी रमन के सामाजिक सेवा और राज्य में उनके सहयोग को देखते हुए उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। इससे पहले भी मैंने कई अवसर पर एन टी रमन को भारत रत्न देने की मांग की थी लेकिन केंद्र सरकारों ने मेरी मांग को अनसुना कर दिया।
इससे पहले एन चंद्रबाबू नायडू ने सिद्धार्थ इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर आयोजित तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के तीन-दिवसीय वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न देकर राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया है और आने वाले चुनाव में मतदाता इसका बदला जरूर लेंगे। read more

No comments:
Post a Comment